फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: महापौर बिहारीलाल आर्य ने किया बुंदेली स्टार कार्यक्रम का शुभारंभ

Thu, 01 Oct 2026 02:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊरानीपुर। नगर पालिका द्वारा आयोजित 158 वें मेला जलविहार में आज बुधवार की रात अखिल भारतीय संगीत बुंदेली स्टार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर झांसी बिहारीलाल आर्य, चंद्रशेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, सांसद प्रतिनिधि जयशंकर देवलिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद सिंह परिहार, अशोक कनौजिया, डॉ अनिल राज, नगर अध्यक्ष रोहित सोनी, पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष श्रीवास ने दीपप्रज्वलित कर फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रदीप पटेल ने कहा कि सभी को गर्व होना चाहिए कि जब से भाजपा सरकार आई है तब से इस महोत्सव में चार चांद लगे हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि भगवान कृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से बहुत महान कार्य किए हैं और लोगों को मार्गदर्शन भी दिया है। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी, कार्यक्रम संयोजक आकाश आर्य ने अतिथियों बैच लगाया पगड़ी पहनाकर का स्वागत किया। इस मौके पर शुभम वैध, चंचल कंथरिया, दिनेश गौतम, राजेन्द्र राहुल, नरेंद्र तिवारी, मनोज अहिरवार, सुधांशु अवस्थी, गोकुल भास्कर, ब्रजविहारी राज आदि मौजूद रहे। संचालन अभिलाष तिवारी ने किया। एंकरिंग झांसी की रूबी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें