फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: माताटीला बांध के आठ नंबर गेट की चेन हुई टेड़ी

विज्ञापन
गेटो से निकलता पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
तालबेहट। जिलेी और मध्य प्रदेश में कई दिनों से हो रही बारिश के चलते बेतवा नदी उफान पर है। जिसके चलते सोमवार को माताटीला बांध के सभी 23 गेटों को 16 फु ट की ऊंचाई पर खोलकर चार लाख बीस हजार क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इस दौरान बांध के आठवें गेट की चेन टेड़ी हो जाने से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चेन टेड़ी होने से गेट ब्लॉक सा हो गया। जबकि बांध के मेकेनिकल विभाग के अधिशासी अभियंता इसे मामूली कमी बता रहे हैं।
विज्ञापन

माताटीला बांध सहित अन्य बांधों के सिविल कार्य की देखरेख सिंचाई विभाग और गेटों की मरम्मत एवं मेंटीनेंस का कार्य मेकेनिकल विभाग करता है। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के चलते राजघाट बांध से काफी पानी छोड़ा जा रहा है। बेतवा में पानी का जलस्तर बढ़ने से माताटीला बांध में पानी का स्तर भी बढ़ गया। जिसे नियंत्रित करने के लिए रविवार को माताटीला बांध के गेट खोले गए। बांध के आठ नंबर गेट को खोलते समय उसकी चेन दोनों तरफ से टेढ़ी हो गई। जिसे सीधा करने का अधिकारियों ने काफी प्रयास किया लेकिन चेन सीधी नहीं हुई। जिसके चलते गेट जाम हो गया। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं माताटीला बांध घूमने आए कुछ सैलानियों ने टेढ़ी चेन की फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी। इससे आसपास एवं डूब क्षेत्र में निवास करने वाले लोग काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।
सिविल पार्ट की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है। गेटों के रखरखाव की जिम्मेदारी मेकेनिकल विभाग की होती है। गेट की खराबी को मेकेनिकल विभाग देखता है। इस गेट का मेंटीनेंस कब हुआ यह मैं नहीं बता सकता हूं। - मो. फरीद, अधिशासी अभियंता, माताटीला बांध प्रखंड, झांसी
विज्ञापन

चेन टेड़ी होने से बांध को कोई खतरा नहीं है। गेट को गलत तरीके से संचालित करने के कारण यह समस्या पैदा हुई है। टीम एक दो दिन में आकर उसे ठीक कर देगी। ऐसी समस्याएं सामने आने पर ही सही की जाती है। - उपेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, मेकेनिकल विभाग, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें