खाद से लदे ट्रक में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
ललितपुर में नेशनल हाइवे 44 पर ग्राम रोंडा के पास चलते खाद से लदे ट्रक में आग लग गई। चालक और परिचालक ने ट्रक से कूदकर जान बचाई। अमरपुर मंडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंची। सूचना पर फायर ब्रिगेड का वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। ट्रक ललितपुर से तालबेहट जा रहा था। ट्रक चालक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई है।