फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस व सफाई कर्मियों को बांटे मास्क् व किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जिला पंचायत सदस्य सहित कई भाजपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों को मास्क बांटकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पुलिस, डाक्टर, नर्स, पत्रकार व सफाई कर्मी अपनी जान हथेली पर लेकर अपने कार्यों में लगे हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य वंशीधर श्रीवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम बिहारी कौशिक, मंडल उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पाठक, कार्यकर्ता रुपेश श्रीवास ने नेहरू नगर चौकी इंचार्ज संदीप सिंह सेंगर, कांस्टेबल स्वदेश, गोलू, दिलीप कुमार को फूल माला पहनाकर एवं सभी को मास्क बांटकर स्वागत किया। वहीं, जुगपुरा वार्ड नंबर आठ के स्वास्थ्य नायक जितेंद्र करौसिया व सफाई कर्मियों को फूलमाला पहनाकर एवं मास्क बांटकर स्वागत किया गया। इस मौके पर नर्मदा प्रसाद तिवारी, देवेंद्र राय आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें