फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पति सहित आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सभा खांदी के मजरा बंदेसरा में रविवार की रात विवाहिता स्वार्ती (21) की मौत हो गई। उसका शव फंदे पर लटकता मिला। मायके वालों का दावा है कि उसने रविवार की रात फोन करके जानकारी दी थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के तंग कर रहे हैं। जब वो यहां पहुंचे तो बेटी मृत मिली। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ग्राम सभा खांदी के मजरा गनेशपुरा निवासी जीवन सिंह का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी स्वार्ती की शादी 23 जून 2023 को बंदेसरा निवासी मनोज उर्फ मोनू यादव के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करने लगे थे। रविवार की रात उसने फोन करके बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसकी पिटाई कर रहे हैं। जीवन सिंह का कहना है कि फोन आने के बाद वो लोग बंदेसरा के लिए रवाना हो गए। जब यहां पहुंचे तो बेटी मृत मिली। ससुराल पक्ष के लोग घर से भाग गए थे। सोमवार को सुबह तहसीलदार पीयूष कुमार भार्गव ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव देर शाम गांव पहुंचा। यहां मृतका के देवर ने रात करीब नाै बजे अंतिम संस्कार कर दिया।पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति मनोज उर्फ मोनू, ससुर कप्तान, सास रचना, ननद रोशनी, कल्पना, चचेरी सास पुखन, चचेरे ससुर करतार, और चचेरे जेठ लाखन यादव पर दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओें में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें