फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसा खुलता आ रहा, वैसा ही खुलेगा बाजार

विज्ञापन
shops - फोटो : shops
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल की कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बाजार खुलने व बंद करने के बारे में बैठक आयोजित की गई। इसमें 19 अगस्त को जिलाधिकारी ने बाजार को ओड ईवन व्यवस्था के हिसाब से अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक को बाजार को खुलवाने के निर्देश दिए थे। इस पर जिला उद्योग व्यापार मंडल ने विरोध ने विरोध जताया। जिला अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा ने अपर जिलाधिकारी से बातचीत की और कहा कि बिना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बिना अभी यह आदेश लागू न करने का आग्रह किया। इस पर अपर जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार को 11 बजे बैठक आहूत की। सभी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। इस पर अपर जिलाधिकारी ने निर्णय लिया कि अगले आदेश तक बाजार जैसा खुलता आ रहा था, वैसा ही खुलेगा, लेकिन उन्होंने भी आग्रह किया कि ललितपुर जिले के सारे दुकानदार दो गज की दूरी बनाकर एवं मास्क पहनना और दुकानों को सैनिटाइज करना व दुकानों पर भीड़ एकत्र न करने की अपील की। क्योंकि कोरोना महामारी संक्रमण तेजी से फैल रहा है, इसलिए व्यापार मंडल सभी से अपील की है कि लॉक डाउन का पूर्ण पालन करें। बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा, जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरबांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, जिला संयुक्त महामंत्री अभिषेक अनोरा, उद्योग मंच के प्रदेश मंत्री कमलेश सराफ, प्रांतीय सदस्य अजय सोनी, अमर ज्वेलर्स जिला उपाध्यक्ष बॉबी राजा, नाराहट राजू सिंधी, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, नगर महामंत्री समित समैया, और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें