गल्ला मंडी बंद होने से अब तक दो करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान हो चुका है। मंडी को एक दिन के लिए खोला गया था, लेकिन किसानों की भीड़ इतनी अधिक हो गई कि सोशल डिस्टेंस का पालन कराना असंभव हो गया। इस पर मंडी सचिव को निलंबित कर दिया गया और मंडी बंद कर दी गई। गल्ला मंडी बंद होने के कारण औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा में कुछ कारोबारी चोरी छिपे अनाज की खरीद कर रहे हैं। इस कारण शासन को राजस्व का नुकसान हो रहा है। यही नहीं गल्ला मंडी बंद हो जाने से अब तक दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो चुका है। किसानों को भी नुकसान हो रहा है, क्योंकि उन्हें अपनी उपज का वाजिम दाम नहीं मिल पा रहा है।