फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना महरौनी अंतर्गत ग्राम छिल्ला में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक वृद्ध ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम छिल्ला निवासी हिम्मत लोधी (76) पुत्र ग्यासी लोधी बुधवार को होली के अवसर पर अन्य ग्रामीणों के साथ सुबह गांव में स्थित मंदिर जा रहा था। अभी वह गांव में बस स्टॉप के पास रोड पर ही किनारे चल रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी ग्रामीणों ने उसे जिला चिकित्सालय भेजा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के तीन पुत्र हैं। जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें