फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: प्लास्टिक मुक्त ललितपुर बनाने की जखौरा से शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पंचायती राज विभाग ने विकास खंड जखौरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार किया है। इस प्लांट में ग्रामीण इलाकों से निकलने वाले कचरे के प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाएगा। प्लास्टिक से पाउडर बनाकर लोक निर्माण विभाग व सीमेंट फैक्ट्रियों को बेचा जाएगा। पंचायती राज विभाग सबसे पहले इसकी शुरुआत जखौरा विकास खंड से कर रही है। प्रत्येक गांव में से प्लास्टिक कचरा कलेक्सन का रोस्टर तैयार किया गया है। कचरा कलेक्सन का कार्य 15 से 29 फरवरी तक किया जाएगा।
जखौरा में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तैयार हो गया है। इसमें ग्रामीण इलाकों से आने वाले प्लास्टिक को रिसाइकिल किया जाएगा। जनपद को प्लास्टिक मुक्त बनाने के अभियान के तहत प्रथम चरण में विकास खंड जखौरा के 195 ग्राम शामिल किए गए हैं। पूरे विकास खंड को 12 ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप का एक लीडर बनाया गया है। एक रोस्टर बनाया गया है। यह अभियान 29 फरवरी तक चलाया जाएगा। इसके लिए विकास खंड पर सफाई कर्मचारियों, सचिवों को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन


ये बनाए गए ग्रुप लीडर
विकास खंड के गांवों को 12 भाग में विभाजित किया गया है, प्रत्येक भाग में एक ग्रुप लीडर तैनात किया गया है। इन ग्रुपों को नाम भी दिए गए हैं, इनके नाम जखौरा, सिरसी, बांसी, दैलवारा, बुढ़वार, ननौरा, लागौन, लखनपुरा, थनवारा, मसौराखुर्द, रोड़ा, मड़वारी दिए गए हैं। इनमें टीम लगाकर रोस्टर के अनुसार प्लास्टिक कचरा कलेक्सन किया जाएगा।
-
फाइबर सड़क व सीमेंट उद्योग में होगा उपयोग
इस प्लास्टिक कचरा का पाउडर बनाया जाएगा, इसको लोक निर्माण विभाग के लिए फाइबर सड़क बनाने व सीमेंट कंपनियों को दिया जाएगा। इससे होने वाली आय को पंचायतों के विकास कार्य में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


ललितपुर को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। यह बुंदेलखंड का पहला प्लांट होगा। प्रथम चरण में विकास खंड जखौरा में कचरा कलेक्सन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद प्रत्येक विकास खंड का रोस्टर तैयार किया जाएगा।
नवीन कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें