फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की सड़क बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। बिरधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथोरा के मजरा टपरन में सड़क न होने से लोग परेशान हैं । स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों को बड़ी तकलीफ उठानी पड़ती है। मुख्य सड़क से आधा किलोमीटर तक का रास्ता बरसात में काफी खराब हो गया है। बृहस्पतिवार को गांव की ही एक महिला प्रसव वेदना से पीड़ित थी। मोबाइल एंबुलेंस को मौके पर बुलाया गया लेकिन रास्ता खराब होने से वह मुख्य सड़क पर ही खड़ी रही । परिवार की महिलाएं प्रसव पीड़ित महिला को सहारा देकर एंबुलेंस तक लाईं । इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर पुष्पा पत्नी सुरेंद्र ने अस्पताल में एक शिशु को जन्म दिया लेकिन शिशु की मौत हो गई। गांव के ही अर्जुन कुशवाह का कहना है कि मोहल्ले की सड़क चुनावी वायदों तक ही सीमित है। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह का कहना है कि कच्ची सड़क से ग्रामीण परेशान है लेकिन कुछ लोग सड़क निर्माण में अड़ंगा डालते हैं जिससे सड़क का निर्माण अब तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें