फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: मायके पक्ष ने लगाया आरोप... पति ने बाइक से गिराकर मार डाला

Tue, 01 Aug 2023 12:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में बाइक से गिरकर हुई महिला की मौत के मामले में मायके पक्ष ने उसके पति पर बाइक से जानबूझकर गिरा देने का आरोप लगाया है। रविवार की रात्रि थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम बनयाना निवासी निबऊआ बारी (26) संदिग्ध परिस्थिति में घायल हो गई थी। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

पति रघबर ने बताया था कि वह चलती बाइक से कूद गई थी। इससे वह घायल हो गई थी और जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष ग्राम निबऊआ निवासी लोग जिला अस्पताल में मोरचरी पहुंचे। महिला की छोटी बहन इंद्रा ने बताया कि उसकी बहन निबऊआ बारी की शादी 13 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके तीन बच्चे थे। निबऊआ बारी का पति आए दिन मारपीट व परेशान करता था। इस कारण से करीब एक माह से उसकी बहन मायके में रह रही थी। रविवार को रघबर ने फोन कर जबरन उसकी बहन को कस्बा बिरधा हाईवे के पास बुलाया था और अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। रास्ते में निबऊआ बारी के पति ने चलती बाइक से धक्का दे दिया। जिससे उसकी बहन गिर गई और गंभीर रूप से घायल होकर उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने नाराहट पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
पति के खिलाफ कार्रवाई का दिया आश्वासन तब हुआ पोस्टमार्टम
सोमवार की दोपहर मोरचरी में रखे निबऊआ बारी के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरा। इसके बाद शव को एंबुलेंस से मोरचरी ले जाने को हुए तो मृतका के मायके पक्ष ने शव ले जाने देने से मना करने लगे। मायके वालों की मांग थी कि जब तक आरोपी पति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं करती तब तक वह शव का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। इस पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी पंकज माथुर मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। तब परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने देने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें