फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: वैलेंटाइन डे पर महिला थाना पुलिस रहेगी मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। वैलेंटाइन डे पर मनचलों पर नजर रखने के लिए पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने पुलिस को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार को वैलेंटाइन-डे पर पार्कों, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर महिला पुलिस की खास नजर रहेगी। अराजकता फैलाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। बांध, काेचिंग सेंटर, शिक्षण संस्थान सहित अन्य स्थानों पर महिला थाना और एंटी रोमियो की टीम लगातार भ्रमणशील रहेगी और महिलाओं व युवतियों पर फब्तियां कसने, अश्लीलता फैलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक विनीता सारथी ने बताया कि महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें