मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वितरित करते मुख्य अतिथि।
- फोटो : LALITPUR
पुलवारा/बार। भारतीय जनता पार्टी मंडल बार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित किए जा रहे बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरा सेमीफाइनल मैच महामाई मैया एवं खाटू श्याम माही होंडा के मध्य खेला गया। मैच में महामाई मैया रॉकस्टार ने खाटू श्याम माही होंडा को 57 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुख्य अतिथि बछरावनी के पूर्व प्रधान रणवीर सिंह चौहान रहे। खाटू श्याम माही होंडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। महामाई मैया रॉकस्टार की टीम ने 216 रन बनाए। जवाब में 217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी खाटू श्याम माही होंडा की निर्धारित 15 ओवर में 159 रन ही बना सकी। महामाई मैया रॉकस्टार ने 57 रन से सेमीफाइनल मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बल्लेबाज सादिक खान को दिया गया।