फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ावरा के गोराकछाया में मिलीं दुलर्भ प्रतिमा

विज्ञापन
ग्राम गोराकछया में मिलीं भगवान विष्णु की प्रतिमा। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
मड़ावरा। ग्राम गोराकछया में खेत की सिंचाई करते समय उसमें भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली है। प्रतिमा काफी दुर्लभ है। इसमें भगवान विष्णु के चक्र को रथ के पहिये के समान दर्शाया गया है। प्रतिमा को पेड़ के नीचे अन्य प्रतिमाओं के पास रखवा दिया गया है। ग्राम गोराकछया निवासी किसान रामचरन कुशवाहा पुत्र राजू खड़ेरन स्थित अपने खेत में सिंचाई के लिए पानी लगा रहा था। इसी दौरान उसे प्रतिमा का सिर दिखाई दिया तो उसने खुदाई करके प्रतिमा को निकाला और आसपास के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ रामचरन ने प्रतिमा को गांव में पिंडीघाट स्थित चबूतरा पर रखवा दिया और पूजा- अर्चना की गई। प्रतिमा में भगवान विष्णु के सुदर्शन चक्र को रथ के पहिए के समान दर्शाया गया है। इस कारण यह प्रतिमा भगवान विष्णु की अन्य प्रतिमाओं से अलग है। हालांकि, प्रतिमा कई जगह से खंडित है। प्रतिमा के एक हाथ में फरसा, कमल और कलश है। प्रतिमा के कंधे पर भगवान नृसिंह की प्रतिमा है। यह गुप्तकालीन प्रतिमाओं जैसी है। प्रतिमा को देखने के लिए लोगों का जाना-जाना लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें