फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर लगाई जाएगी लगेज सैनीटाइजर एवं लगेज रैपिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के हित में कई कदम उठाए जा रहे हैं। अब झांसी रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर लगेज सैनिटाइजर एवं लगेज रैपिंग मशीन लगाई जाएगी। रेलवे ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है। रेलवे स्टेशन पर शीघ्र ही यह मशीनें मुख्य गेट के पास स्थापित की जाएंगी, हालांकि इन मशीनों से सैनिटाइज कराने या फिर सामान रैपिंग कराने के लिए यात्रियों को शुल्क भी देना होगा। रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन को सैनिटाइज कराने के साथ ही यात्रियों की स्क्रीनिंग कराने के साथ ही अब एंटीजन टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। इसके लिए अब रेलवे द्वारा न्यू इन्नोवेटिव आइडिया स्कीम के तहत अब यात्रियों के सामानों को स्वचालित मशीन से सैनेटाइज कराने एवं सामान के रैपिंग कराने के लिए रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के प्रवेश द्वार पर लगेज सैनिटाइजर एवं लगेज रैपिंग मशीन की स्थापना की जाएगी। यह मशीन अल्ट्रावॉयलेट किरणों से सामान एवं बैग को सैनिटाइज करती है। इसके माध्यम से एक बैग या सामान को सैनिटाइज करने की सुविधा यात्रियों को दस रुपये प्रति सामान या बैग की दर से उपलब्ध हो सकेगी। वहीं लगेज रैपिंग का शुल्क एक बैग या सामान का चालीस रुपये देना होगा। हालांकि यह सुविधा यात्रियों के लिए पूरी तरह से स्वैच्छिक व सशुल्क दी जाएगी। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए झांसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगेज सैनिटाइज एवं लगेज रैपिंग मशीन की स्थापना यात्रियों की सुविधा के लिए की जा रही है ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी यह मशीनें मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें