फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: लखनऊ की टीम ने ललितपुर को 64 रनों से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाली। क्रिकेट टूर्नामेंट में पहला मैच लखनऊ व ललितपुर की टीमों के मध्य खेला गया। लखनऊ की टीम ने ललितपुर को 64 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। लखनऊ के रमन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को पाली में नगर पंचायत द्वारा आयोजित खेल महोत्सव के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। जिला पंचायत परिषद के खेल मैदान में पहला मैच लखनऊ और ललितपुर के बीच खेला गया। लखनऊ की टीम ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 171 रन बनाए। रमन ने 30, आकाश ने 36, हर्षवर्धन ने 18, शिवम ने 42, अतुल ने 27, कुणाल ने छह रन का योगदान दिया। इसके बाद ललितपुर टीम के खिलाड़ी लक्ष्य का पीछा करने उतरे, लेकिन वे लखनऊ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए और पूरी टीम 18 ओवर में 107 रनों पर आउट हो गई। ललितपुर की ओर से सिर्फ मनोज 26, सरफराज 21 और लकी व संजीव ने 10-10 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से रमन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष तिवारी ने दिया। कमेंट्री प्रमोद प्रजापति और स्कोरिंग अरुण राजा ने की। अंपायर की भूमिका धर्मेंद्र और सौरभ नायक ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें