फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: हरितालिका तीज पर भगवान शिव व माता पार्वती का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। शुक्रवार को हरितालिका तीज पर महिलाओं ने तीन पहर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा अर्चना कर परिवार की संपन्नता की कामना की।
रात 12 बजे से महिलाओं ने निर्जल व्रत रहकर सुबह मंदिरों में जाकर भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। सीता पाठ स्थित हजारिया महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक भी किया गया। शाम को भगवान शिव, पार्वती और गणेश जी की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर उनकी प्रथम पहर की पूजा की गई। श्रीराम राजा मंदिर व डोडा घाट स्थित ज्वाला माता मंदिर में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं और पूजन अर्चन किया। रात नौ बजे हरितालिका की कथा सुनी गई और रात्रि जागरण भजनों के साथ किया। शनिवार सुबह पांच बजे तृतीय पहर की पूजा के बाद भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए व्रत का परायण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें