फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गल्ला मंडी के बाहर सड़क पर लगा रहा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दो दिन बाद सोमवार को नवीन गल्ला मंडी खुली तो उपज की बंपर आवक से मंडी के बाहर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर वाहनों को हटवाया और लाइन से लगवा कर मंडी में प्रवेश कराया।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण मंडी बंद थी। सोमवार को आसपास के इलाकों से किसान सुबह से ही ट्रॉली में गेहूं भरकर मंडी में बेचने के लिए आने लगे। इसके चलते मंडी गेट से झांसी रोड तक करीब एक किलोमीटर में जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, दूसरी सड़क पर करीब आधा किलोमीटर तक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी होने से जाम लग गया। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक सवार भी फंसे रहे। यातायात प्रभारी आलोक तिवारी ने इलाइट चौराहा से रामनगर होते हुए हाईवे की ओर अन्य वाहनों को डायवर्ट कर रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें