फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन गांवों में हुए गड़बड़झाले की पत्रावली लोकपाल को मिली, जांच उपरांत शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विकास खंड बिरधा के चार गांव की वित्तीय अनियमितताएं की जांच लोकपाल के पास लंबित थी। जिसमें ग्राम ठगारी की पत्रावली पूर्व में प्राप्त हो चुकी थी। जिसकी जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। अब कई बार पत्राचार करने के बाद तीन अन्य गांव सिंगेपुर, बंगरिया और खितवांस की पत्रावली लोकपाल को प्राप्त हो गई है। पत्रावली का अवलोकन करने के पश्चात इन तीनों गांवों की जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में ब्लॉक बिरधा के ग्राम पंचायत खितवांस, ठगारी, सिंगेपुर, बंगरिया में वर्ष 2020-21 में हुए मनरेगा के करीब 60-70 लाख रुपये के भुगतान में अनियमितताएं की शिकायत कुछ माह पूर्व शासन से की गई थी। जिसकी जांच लोकपाल को सौंपी गई थी। लोकपाल चंद्रकांत रावत ने संबधित ग्राम पंचायतों से मनरेगा की भुगतान संबंधी पत्रावली तलब की थी। जिसमें ग्राम ठगारी की पत्रावली लोकपाल को सौंप दी गई थी। लोकपाल ने ग्राम ठगारी की पत्रावली का अवलोकन करने के बाद जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी थी। जो शासन स्तर पर लंबित है। वहीं, तीन ग्राम पंचायतों सिंगेपुर, बंगरिया और खितवांस की पत्रावली कई पत्राचार करने के बाद भी नहीं दी जा रही थी। इस पर लोकपाल ने संबंधितों को रिमाइंडर भेजकर पत्रावली मांगी थी। रिमाइंडर का असर हुआ और अब तीनों ही ग्राम पंचायतों की समस्त पत्रावली लोकपाल को सौंप दी गई है। इस संबंध में लोकपाल चंद्रकांत रावत ने बताया कि तीनों ही ग्राम पंचायतों की पत्रावली उन्हें मिल चुकी है। इन सभी पत्रावलियों का अवलोकन किया जाएगा। अवलोकन करने के बाद जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। इसके बाद की कार्रवाई शासन स्तर पर की जाएगी।
इस शिकायत पर हो रही जांच
ब्लॉक बिरधा की इन तीनों ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम और सामान की आपूर्ति एक कंपनी से कराई गई थी। यह कंपनी पूर्व में अनियमितताओं को लेकर ब्लैकलिस्ट की गई थी। बावजूद इसके ब्लैक लिस्टेड कंपनी से ही मनरेगा के सामान की आपूर्ति कराई गई। इसकी शिकायत शासन स्तर पर की गई थी। जिसके क्रम में लोकपाल के द्वारा ग्राम ग्राम सिंगेपुर के दस, खितवांस के छह और बंगरिया के चार कामों की जांच की जा रही है। इन्हीं कामों और उनके भुगतान संबंधी समस्त पत्रावली लोकपाल ने तलब की थी। जोकि शुक्रवार को उन्हें प्राप्त हो गई।
विज्ञापन

तीनों ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत काम और सामान की आपूर्ति को लेकर शासन स्तर पर उन्हें सौंपी गई है। संबधित विभागों व जांच अधिकारियों से पत्रावली मांगी गई थी। यह पत्रावली मिल चुकी है। इनका अवलोकन करने के बाद जांच रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- चंद्रकांत रावत, मनरेगा लोकपाल ललितपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें