कोरोनावायरस के कारण चल रहे लॉकडाउन का असर टीबी के मरीजों पर भी पड़ा है। वह अस्पताल में जांच और उपचार के लिए नहीं आ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 40 मरीज क्षय रोग का उपचार कराने के लिए आते थे, लेकिन कोरोना के कारण चल रहे लॉकडाउन की वजह से मरीजों की संख्या घटकर दस रह गई है। क्षय रोग के प्रति माह एक हजार से अधिक मरीज आते हैं, लेकिन अब यह संख्या बहुत तेजी से कम हो गई है। जबकि, टीबी को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मरीजों को उपचार से साथ- साथ पांच सौ रुपये प्रतिमाह पौष्टिक आहार के लिए दिए जातें हैं।