शहर के लोअर जोन में पानी की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, विष्णुपुरा समेत लोअर जोन के विभिन्न मुहल्लों में जलापूर्ति नहीं हुई। इस कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। शहर में जलापूर्ति आए दिन बाधित रहती है, इस कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, उनकी समस्या हल नहीं हो रही है।