शहर के लोअर जोन के मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, मऊठाना समेत अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रही। कसाई मंडी में दो पानी की टंकिंया हैं, लेकिन इसमें से एक ही टंकी भर सकी। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हुई और लोगों को हैंडपंप का सहारा लेना पड़ा। पानी की समस्या का समाधान हो नहीं आ रहा है, आए दिन जलापूर्ति गड़बड़ा जाती है। इस कारण कभी लोअर जोन तो कभी अपर जोन में पानी की किल्लत होती है। आज लोअर जोन में पानी नहीं आया, इस कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।