फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शराब बेचने वाले सेल्समैन ने युवक पर किया पेशाब

Mon, 17 Jul 2023 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने की थी उस पर थूकने की शिकायत, सेल्समैन ने दुकान के अंदर खींंचकर साथियों के साथ बंधक बनाकर
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बाद महरौनी कोतवाली के ग्राम सैदपुर का मामला सामने आया
युवक ने डीजीपी कार्यालय लखनऊ को फोन कर दी जानकारी, तब दौड़ी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में पांच जुलाई को एक शख्स द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने का वीडियो वायरल हुआ था। ऐसा ही दूसरा मामला अब ललितपुर की महरौनी कोतवाली के गांव सैदपुर में सामने आया है।
यहां शराब की दुकान के बाहर खड़े एक युवक पर पहले तो दुकान में बैठे व्यक्ति ने थूक दिया, युवक ने जब इसका उलाहना शराब बेच रहे सेल्समैन को दिया तो वह युवक को दुकान के अंदर घसीट ले गया और उसे बंधक बनाकर अपने साथियों के साथ मारपीट कर उसके ऊपर पेशाब कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित युवक ने किसी तरह लखनऊ में डीजीपी कार्यालय में फोन कर आपबीती सुनाई। इसके बाद डीजीपी ने क्षेत्राधिकारी महरौनी को फोन करवाकर मामला संज्ञान में लेने की बात कही। जिसके बाद कुम्हैड़ी चौकी पुलिस ने पीड़ित को आरोपियों के बंधन से मुक्त कराया।
कोतवाली महरौनी के अंतर्गत ग्राम गदनपुर निवासी भगवत अहिरवार ने एक प्रार्थना पत्र कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक को दिया है। जिसमें उसने बताया कि 15 जुलाई को एक निमंत्रण में वह ग्राम सैदपुर गया था। वहां वह अंग्रेजी शराब की एक दुकान के पास खड़ा था। तभी दुकान के अंदर से एक व्यक्ति ने उसके ऊपर थूक दिया।
भगवत का आरोप है कि उसने थूकने का विरोध किया तो शराब बेचने वाला सेल्समैन भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उसे दुकान के अंदर खींचकर मारपीट करने लगा। आरोपी ने अपने छह साथियों को भी बुला लिया। सभी आरोपियों ने उसे दुकान के अंदर बंधक बनाकर करीब दो घंटे तक मारपीट की।
भगवत ने आरोप लगाया कि सेल्समैन ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर पेशाब की और जान से मारने के उद्देश्य से उसका गला दबाया। उधर, भगवत के चचेरे भाई ने गांव के लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 को फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा। उधर, पीड़ित का कहना है कि उसने डीजीपी लखनऊ कार्यालय को फोन करके घटना की जानकारी दी। डीजीपी ने क्षेत्राधिकारी महरौनी को फोन करवाकर मामला संज्ञान में लेने की बात कही।
तब सीओ महरौनी ने कुम्हैड़ी चौकी पुलिस को मौके पर भेजा। कुम्हैड़ी चौकी पुलिस ने पीड़ित को आरोपियों के बंधन से मुक्त कराया। पत्र में बताया कि आरोपियों ने उसे बीयर की दुकान के अंदर बंधक बनाकर पीटा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात रिकार्ड हुई है। इतना ही नहीं राहगीरों ने भी घटना को देखा। पत्र में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।

कोतवाली महरौनी पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारी
युवक के साथ शराब सेल्समैन व उसके साथियों द्वारा बंधक बनाकर मारपीट करने और पेशाब करने की जानकारी मिलने पर भीम आर्मी के पदाधिकारी कोतवाली महरौनी पहुंच गए। पीड़ित भगवत के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र पर भीम आर्मी के जिला संयोजक नीरज कुमार, मंडल सह संयोजक झांसी रतीराम, रामकिशन और जितेंद्र के हस्ताक्षर भी हैं।
विज्ञापन

-
ग्राम सैदपुर मेें जो घटना प्रकाश में आई है। इस संबंध में मौके पर जांच की गई है। घटना प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत होती है। फिर भी गहनता से जांच की जा रही है।
-रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी महरौनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें