फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: शराब सेल्समैन ने युवक पर किया पेशाब, थूकने का विरोध करने पर की मारपीट; पीड़ित ने की न्याय की मांग

Sun, 16 Jul 2023 01:56 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

आरोप है कि सेल्समैन अपने साथियो के साथ करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करते रहे। इतना ही नहीं आरोपियों पर पीड़ित ने उसके ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Lalitpur News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शरीर पर थूक देने का विरोध करने पर शराब सेल्समैन ने अपने साथियों सहित दुकान के अंदर बंधक बनाने और मारपीट कर शरीर पर पेशाब करने का आरोप युवक ने लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़ाया। पीडि़त ने महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


ललितपुर के कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम भगवत अहिरवार 15 जुलाई को निमंत्रण के लिए कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम कुम्हैडी गया था। यहां वह अंग्रेजी दुकान के पास खड़ा था। इस दौरान शराब दुकान के सेल्समैन ने उसके ऊपर थूक दिया। जब भगवत ने विरोध किया तो सेल्समैन भड़क गया और अपने साथियों को बुलाकर भगवत को दुकान के अंदर बंधक बना लिया।

आरोप है कि सेल्समैन अपने साथियो के साथ करीब दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करते रहे। इतना ही नहीं आरोपियों पर भगवत ने उसके ऊपर पेशाब करने का आरोप लगाया। यह भी बताया कि डीजीपी को घटना की जानकारी देने के बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी महरौनी ने कुम्हैडी चौकी पुलिस को मौके पर भेजा। कुम्हैडी चौकी पुलिस ने उसे बंधन से मुक्त कराया। पीड़ित ने महरौनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। पत्र में यह भी बताया कि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें