ललितपुर। कश्मीर के लेह से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान पाने वाले साइकिल यात्री प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले और यादगार पल साझा किए। समाजवादी छात्रसभा की टीम ने प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव के नेतृत्व में 31 अगस्त को मुख्यमंत्री से मिलकर कश्मीर के लेह से कन्याकुमारी तक 4,197 किलोमीटर की यात्रा 14 दिन 15 घंटे में करने के यादगार पल साझा किए। समाजवादी छात्र सभा के आकाश यादव और अश्विनी सिंह के इस यात्रा में सफलता हासिल करने पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। बताया गया कि यात्रा को सफल बनाने में यात्रा प्रभारी करुणेश द्विवेदी ने दोनों युवकों का हौसला बढ़ाया। जिलाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव वच महासचिव निजामुद्दीन ने झांसी से सागर तक यात्रा में भाग लिया था।