फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीओ के विरोध में एलआईसी कर्मी रहे हड़ताल पर

विज्ञापन
एलआईसी की मुख्य शाखा बंद कर हड़ताल करते एलआईसी कर्मी। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। देश के बीमा संस्थान भारतीय जीवन बीमा के समस्त अधिकारी, कर्मचारी बृहस्पतिवार को आईपीओ के विरोध मे एक दिवसीय हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

जिसके अंतर्गत कानपुर मंडल की समस्त शाखाओं सहित शाखा कार्यालय ललितपुर में भी शाखा प्रबंधक आशिफ सिद्दीकी के कुशल नेतृत्व में शाखा कार्यालय पर सभी कामकाज ठप कर मुख्य गेट पर हड़ताल पर बैठे रहे। मौजूदा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। उपस्थित अधिकारियों ने आईपीओ, बैंक निजीकरण, मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रीमियम से जीएसटी हटाना, बैंकों के विलय आदि के विरोध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर विकास अधिकारी नीरज खरे, अतुल मिश्रा, संदीप चौरसिया, विवेक जैन, कुंदन लाल, माजिद खां, विकास जैन, अजय कुमार, केके यादव, सरिता पालीवाल, विपिन एरचिया, रितु तिवारी, प्रभु दयाल उपस्थित रहे। इकाई अध्यक्ष शिल्पी लहारिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें