फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तेंदुए ने गाय पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ग्राम गढ़ौली में एक तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। इससे गाय बुरी तरह से जख्मी हो गई। देवगढ़ वन क्षेत्र में जंगल के बीच में गढ़ौली गांव हैं। यहां पर अक्सर तेंदुए की चहलकदमी देखी जाती है। गत रात्रि वहां पर तेंदुए ने ओंकार सिंह यादव के बाड़े में बंधी गाय पर हमला कर दिया। पशुओं की जोर-जोर आ रही आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ गाय को घायल कर वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने आसपास जागरुकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी। रेंजर भोला सिंह ने बताया कि जंगल के बीच में गांव होने कारण वहां पर अक्सर तेंदुआ दिखाई देता है। हालांकि ग्रामीण को सचेत किया गया है। साथ ही विभागीय टीम भी गश्त कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें