फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: गौना रेंज में तेंदुए ने गाय पर किया हमला, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गौना रेंज अंतर्गत मामदा में एक बार फिर तेंदुए का आतंक फैल गया है। शुक्रवार की शाम को जंगल में चरने के बाद लौटते समय तेंदुए ने गाय पर हमला कर दिया। जानवरों का झुंड होने के कारण उनमें भगदड़ मच गई। तेज हलचल देख तेंदुआ गाय को छोड़कर भाग गया। इस घटना से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने गांव के आसपास गश्त बढ़ाने के साथ ग्रामीणों को जागरूक किया।
जनपद में दुर्लभ वन्य जीवों की भरमार है। विगत शाम ग्राम मामदा में जंगल से लौट रही एक गाय पर तेंदुए ने हमला कर दिया। जानवरों में भगदड़ मचने के बीच चरवाहों ने शोर मचाकर उसे भगा दिया, जिससे किसी तरह गाय की जान बच सकी। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन वह लोग मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में जंगल में गश्त किया, लेकिन उन्हें कोई तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। वन विभाग की टीम इस जंगल में तेंदुए की चहलकदमी से इन्कार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा था। उन्होंने ग्रामीणों को जागरूक किया। इस क्षेत्र में तेंदुआ मौजूद है, लेकिन वह आबादी वाले इलाके में नहीं आता है। जंगली इलाके में ग्रामीण पालतू जानवरों को ले जाते हैं। उन्हें वह शिकार बनाता है।
- गौतम सिंह, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें