फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जामनी-बांध में रिसाव से ग्रामीणों में मचा हड़कंप, एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
- सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा बांध सुरक्षित है, कोई खतरा नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मड़ावरा। ब्लॉक मड़ावरा अंतर्गत जामनी बांध के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों ने शनिवार रात को बांध से पानी का रिसाव होते देखा। यह खबर तेजी से बहादुरपुर, बछरावनी समेत आसपास के गांवों में फैल गई। सूचना मिलते ही मड़ावरा एसडीएम शैलेंद्र चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बांध से हो रहे रिसाव का निरीक्षण किया और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है। रिसाव से कोई खतरा नहीं है। एसडीएम ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वस्त किया। बावजूद इसके बांध के निचले क्षेत्र में स्थित बछरावनी, बहादुरपुर, भोंटा और सिमरिया गांव के लोग रातभर चिंतित रहे। पूर्व में भी बांध में रिसाव की सूचनाएं मिल चुकी हैं। इस कारण स्थानीय लोगों में आशंका बनी रहती है। एसडीएम शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है। लोगों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें