फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कंटेनर की टक्कर से बाल-बाल बचे बोलेरो में सवार एलडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। तेज रफ्तार कंटेनर ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग लेने जा रहे एलडीएम की बोलेरो में टक्कर मार दी। बोलेरो चालक घायल हो गया, जबकि एलडीएम सहित अन्य लोग बाल-बाल बच गए।
एलडीएम रंजीत कुमार शनिवार सुबह करीब 11 बजे बोलेरो से तालबेहट की ओर आ रहे थे। जमालपुर मस्जिद के समीप एक कंटेनर ने उनकी बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी, इससे बोलेरो आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो चालक योगेंद्र सिंह घायल हो गया, जबकि एलडीएम सहित अन्य लोग बच गए। कोतवाली पुलिस ने कंटेनर चालक पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुत्ते से टकराई बाइक, दो गंभीर
तालबेहट। शनिवार को राजमार्ग 44 पर बम्होरीसर के पास एक बाइक कुत्ते से टकरा गई। बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायलों के नाम रामसिंह (45) एवं रामकुमार (40) निवासीगण ग्राम पवा कोतवाली तालबेहट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें