फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुरा में किया छिड़काव व कंटेनमेंट क्षेत्र हुआ सैनिटाइज

विज्ञापन
मोहल्लों में सफाई कराते नगर पालिका कर्मचारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। संचारी रोग एवं कोविड-19 की रोकथाम के दृष्टिगत रखकर तीन दिवसीय विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत रविवार को वार्ड नंबर 24 लक्ष्मीपुरा में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान संपूर्ण वार्ड की सफाई कराते हुए सभी सड़कें व नालियों की सफाई कराई गई। सफाई के बाद निकले कचरे को हटाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार, अमित पाराशर, पर्यवेक्षक अमित कुमार, वार्ड सुपरवाइजर विक्रम घावरी, अशोक, शमीम खान आदि उपस्थित रहे। उधर, वार्ड नंबर 11 सदनशाह क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन बने डॉ. कौर के नर्सिग होम को सैनिटाइज कराया गया। वार्ड के अन्य क्षेत्र में सड़क व नालियों की सफाई कराकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र तिवारी, स्वास्थ्य नायक सहित सफाई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें