फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सालभर में 12 अरब 55 करोड़ की खरीदी-बेची गई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बीते तीन वर्षों पर नजर डाली जाए तो जमीनों में निवेश करना लोगों को फायदे का सौदा लग रहा है। इस वर्ष लोगों ने जमीन में करीब 12 अरब 55 करोड़ का निवेश किया है। इससे 75 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति हुई है।
जनपद में निवर्तमान वित्तीय वर्ष में 18265 बैनामे हुए, जिसके सापेक्ष भवनों के निर्माण के लिए आवेदनों पर नजर डालें तो यह न के बराबर है। एक वर्ष में करीब 100 नक्शे ही विनियमित क्षेत्र में अनुमति के लिए आए। इससे साफ है कि लोग बचत के लिए भूमि में निवेश कर रहे हैं, क्योंकि इसमें जोखिम की संभावनाएं कम होती हैं। यही कारण है वित्तीय वर्ष 2022-23 में लोगों ने करीब 11 अरब 50 करोड़ की खरीद फरोख्त की थी, इस वर्ष 19112 बैनामे हुए थे। वित्तीय वर्ष 2021-22 में नौ अरब रुपये की खरीद-फरोख्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष - लक्ष्य - राजस्व पूर्ति (लाख में)
2021-22- 7257 - 5420
2022-23- 8424 - 6904
2023-24 - 9805 - 7530
-
इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति कम हुई है, लेकिन पिछले वित्तीय वर्ष के सापेक्ष कहीं ज्यादा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शत-प्रतिशत राजस्व प्राप्ति के लिए रूपरेखा तैयार की गई है।
मनोज कुमार श्रीवास्तव, एआईजी स्टांप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें