अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। 50 वें वर्ष में जनपद विकास की ओर तेजी से अग्रसर होते हुए प्रदेश के पटल पर छा रहा है। मेडिकल कॉलेज और रोडवेज डिपो सिर्फ वानगी है हवाई अड्डा और बल्क ड्रग फार्मा पार्क जनपद को विकसित जिला बनाने में अहम रोल अदा करेंगे। बड़े स्तर पर लग रहे सोलर व बांधों में फ्लोटिंग प्लांट से जनपद सौर ऊर्जा का हब बनेगा, इससे रोजगार की संभावनाए प्रबल होंगी।
एक मार्च 1974 को जनपद झांसी से अलग होकर ललितपुर नया जिला बना था। कृषि प्रधान जनपद में रोजगार से लेकर कारोबार और पेयजल तक की किल्लत करीब चार दशक तक बनी रही। लेकिन एक दशक से इसमें शुरू हुए बदलाव से आज जनपद की पहचान प्रदेश स्तर पर हो रही है। इसमें प्राकृतिक पर्यटन की अहम भूमिका मानी जा रही है। प्रदेश व केंद्र सरकार इन 10 वर्षो के दौरान कई सौगातें दी जिसमें हवाई अड्डा, बल्क ड्रग फार्मा पार्क, नर्सिंग कॉलेज सहित हर घर जल नल योजना से पेयजल उपलब्ध कराने सहित अन्य योजनाएं शामिल हैं।
-
पचास सालों में जनपद को यह मिला
- राजघाट बांध, कचनौदा, भौंरट, जमरार, लोवर रोहणी, भावनी, बंडई, उटारी सहित आठ नई बांध परियोजनाएं।
- फोरलाइन सहित सड़कों का जाल, जनपद मुख्यालय को वाईपास की सुविधा
- जिलाधिकारी कार्यालय को नई ईमारत
- मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय की इमारत
- भू-परीक्षण प्रयोगशाला
- जिला न्यायालय को इमारत
- पुलिस अधीक्षक कार्यालय को नई इमारत
- कोतवाली को मिली नई इमारत
- फायर स्टेशन को मिली नई इमारत
- शहर की सीमा का हुआ विस्तार
- ब्याना नाले पर नए पुल का निर्माण
- नवीन गल्ला मंडी की सौगात
- औद्योगिक आस्थान स्थापना के चंदेरा में आरक्षित भूमि
- जनपद को मिली दो नई तहसीलें पाली व मड़ावरा
- तापीय विद्युत उत्पादन केंद्र मिर्चवारा
-
यह योजनाएं हैं प्रस्तावित
- हवाई अड्डा
- रोडवेज डिपो
- मेडिकल कॉलेज
- बल्क ड्रग फार्मा पार्क
- रेलवे विस्तार
- नया ब्लाॅक नाराहट की सौगात मिलेगी
जनपद की यह है भौगोलिक स्थिति
जनपद में दो विधानसभा क्षेेत्रों में सदर ललितपुर व महरौनी विधान सभा क्षेत्र हैं। जिले का कुल क्षेत्रफल 5039 वर्ग किलोमीटर है, इसमें 756 ग्राम हैं, जिसमें एक नगर पालिका परिषद व तीन नगर पंचायतें तालबेहट, पाली व महरौनी हैं। जनपद में वर्तमान जनसंख्या 15 लाख 64 हजार 711 है। जिसमें 821057 पुरुष व 743654 महिलाएं हैं। जनपद का जनसंख्या घनत्व 242 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। यहां का लिंगानुपात 915 तथा साक्षरता 63.25 प्रतिशत है।
जनपद में यह है पर्यटन स्थल
जनपद में देवगढ़ भारतीय पुरातत्व के अनूठे द्वश्य देखने को मिलते हैं। गुप्तकालीन दशावतार मंदिर की दीवारों पर गजेंद्र मोझ, शेषाशाई विष्णु एवं नर नारायण की मूर्ति उत्कीर्ण है। देवगढ़ का विशाल शांतिनाथ मंदिर भी प्रसिद्ध है। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, पाली मचकुंद की गुफा, रणझोर मंदिर, दूधई, चांदपुर-जहाजपुर के गुप्तकालीन मंदिर, पंडवन के अति प्राचीन भित्ति चित्र, अमझरा घाटी, बानपुर का किला, करकरावल का जल प्रपात, बुदनी का सूर्य मंदिर, मदनपुर की आल्हा उदल की बैठकी, सिरोन के जैन मंदिर, बालाबेहट का किला, तालबेहट का मर्दन सिंह का किला, बाबा सदनशाह की तरगाह, महावीन वन बिहार, देवा माता मंदिर दर्शानिक स्थल हैं।
-
यहां पर यह खनिजतत्व
जनपद में सोना, प्लेटनियम, तांबा, रॉक फास्फेट, ग्रेनाइट, क्वार्डज, डायस्पोर, आयरन, यूरोनियम आदि प्रमुख खनिजतत्व हैं।
जनपद में यह प्रमुख बांध
जनपद में गोविंदसागर बांध, माताटीला, शहजाद बांध, सजनाम बांध, रोहणी बांध, जामनी बांध, राजघाट बांध, कचनौदा, भौंरट, जमरार, लोवर रोहणी, भावनी, बंडई, उटारी बांध परियोजना संचालित हैं।
-
जनपद में यह स्वास्थ्य यूनिट
जनपद में छह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तालबेहट, महरौनी, बार, बिरधा, जखौरा व मड़ावरा में स्थित हैं, साथ ही 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जनपद मुख्यालय पर स्थिति जिला पुरूष एवं महिला चिकित्सालय के मेडिकल कॉलेज में विलय हो जाने के कारण यहां पर स्वास्थ्य विभाग की वर्तमान में यह सुविधा संचालित नहीं हो रही है।
00000000000
तत्कालीन सीएम ने जब एक सेकेंड में कर दिया था जिला घोषित
नेहरू महाविद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य प्रो. भगवत नारायण शर्मा ने बताया कि आज से ठीक 50 वर्ष पूर्व 1 मार्च 1974 का वो पल जब उप्र के मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ललितपुर आए थे और श्री तुवन मंदिर मैदान पर आयोजित आमसभा की अध्यक्षता करने के दौरान तत्कालीन नगर कांग्रेस अध्यक्ष पं रामनारायण शर्मा ने ललितपुर जिला घोषित करने की जैसे ही मांग की तो मुख्यमंत्री ने उठकर ललितपुरवासियों से कहा कि आज से आप लोग जिला ललितपुर लिखना शुरू कर दो, आज से मैं ललितपुर को जिला घोषित करता हूं। तत्कालीन जॉइंट मजिस्ट्रेट रवि माथुर को ललितपुर का पहला जिलाधिकारी बनाया गया था।
फोटो-36
विकास की ओर अग्रसर जनपद की 50वीं वर्षगांठ पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। उम्मीद है कि इसी तरह आगे विकास कार्यो में जनपद अग्रणी रहते हुए विकसित होगा।-अक्षय त्रिपाठी, जिलाधिकारी
00
फोटो-37
जनपद की 50वीं वर्षगांठ पर जिला मुख्यालय पर सुबह कंपनी बाग में योगा, स्टेडियम में मैराथन और ऑडीटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिसमें जनपद वासी उत्सव में शामिल हों।-अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम
फोटो-38
जल संरक्षण के लिए जनपद में पिछले 50 सालों में कई बडे कार्य हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में भी शहरी तर्ज पर विकास कार्य हो रहे हैं। जनपववासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।-केके पांडेय, सीडीओ
फोटो-39
ललितपुर को यद्यपि आधी शताब्दी व्यतीत हो चुकी है परंतु इस विकासोन्मुख जनपद में एक विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज , कृषि विश्वविद्यालय एवं हैवी इंडस्ट्रीज के अभाव को दूर करने की जरूरत है। प्रो. भगवत नारायण शर्मा, पूर्व प्राचार्य नेहरू महाविद्यालय ललितपुर
फोटो-40
ललितपुर के स्थापना दिवस पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज के दिन संकल्प ले कि अपने जनपद को आैर आगे ले जाना है।-मनोहर लाल पंथ, राज्यमंत्री
-
फोटो-41
जनपद में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं पिछले पांच सालों में जो कार्य हुए वह पिछले 45 सालों में नहीं हो सके। स्थापना दिवस पर जनपद वासियों को शुभकामनाएं।-रामरतन कुशवाहा, सदर विधायक
000000000