फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: करंट लगने से दूल्हे के भाई की मौत, शामियाना हटाते समय हुआ हादसा, शादी की खुशियां मातम में बदली

Mon, 22 Jun 2026 10:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

सोमवार 22 जून को बारात जानी थी। रविवार को घर पर शादी का खाना चल रहा था। खाना का कार्यक्रम खत्म होने पर दूल्हे का छोटा भाई पर्दा हटा रहा था इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
करंट लगने से दूल्हे के भाई की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बानपुर। कस्बा निवासी संतोष रजक के पुत्र दिलीप (23) की रविवार रात करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन


कस्बा निवासी संतोष रजक के पुत्र सोमित की 22 जून को बरात जानी थी। रविवार को घर पर शादी के खाने का कार्यक्रम चल रहा था। रात में खाना खत्म होने के बाद करीब 12 बजे संतोष का छोटा पुत्र दिलीप घर के बाहर लगा टेंट ( शामियाना ) का पर्दा हटा रहा था तभी घर के ऊपर से निकली विद्युत लाइन के करंट की चपेट में आ गया। हादसा देख परिजनों ने उसे डंडे से किसी तरह छुड़ाकर तत्काल निजी अस्पताल ले गए जहां कोई लाभ न मिलने पर परिजन उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों की चीखपुकार मच गई। परिवार के लोगों ने बिना पोस्टमार्टम के सुबह उसका दाह संस्कार कर दिया। दिलीप तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें