खेत में नीचे उतरे ट्रैक्टर-ट्राली
- फोटो : संवाद
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में शनिवार की शाम करीब 6 बजे अंधेर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में नीचे उतर जाने से ट्रेक्टर पर सवार महिला की ट्राली में रखे बांसों के दबने से मौत हो गयी, ड्राइवर सहित एक और सवार युवक चोटिल हुआ। एक ट्रैक्टर-ट्राली में बांस लेकर लखनपुरा से अंधेर जा रहा था, यह आगे ही पंहुचा था कि अचानक अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खेत में उतर गया जिससे ट्रेक्टर की ट्राली में रखे बांसी आगे की तरफ आगे और महिला बांसो की चपेट में आकर दब गयी जिससे वह मौके पर ही घायल हो गई उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ इलाज दौरान महिला साकूबाई 50 वर्ष पत्नी गंगाराम की मौत हो गई। ट्रेक्टर पर ड्राइवर और एक और सवार 20 वर्षीय कन्नू पुत्र राजेश, 21 वर्षीय अर्जुन पुत्र कैलाश जख्मी हो गये जिन्हें उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा गया , यहाँ इनका उपचार चल रहा है, दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं। बांसी पुलिस ने मौके पर पंहुच कर घटना की जानकारी ली।