फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ललितपुर को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में करेंगे स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि सरकार ललितपुर को सर्वश्रेष्ठ जनपद के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास योजनाओं की शुरूआत इसी जनपद से करने का प्रयास किया जा रहा है। वह भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना प्राथमिकता है। प्रदेश का सबसे आखिरी जिला ललितपुर होने के कारण हमारे हृदय स्थल पर है। पर्यटन सहित अन्य विकास कीअ योजनाओं की शुरूआत ललितपुर से हो इसके लिए काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं की समीक्षा के बाद जो कमी रहेगी उसे पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला प्रभारी अनिल यादव,शिक्षक विधायक बाबूलाल तिवारी,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रावत आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश टोंटे ने किया।
विज्ञापन












ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें