फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बिजली गिरने से महिला की मौत, क्षतिग्रस्त हुई शिव मंदिर की छत, एक बच्चा घायल

Mon, 18 Jul 2022 09:17 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर

सार

हादसे के दौरान दस से अधिक ग्रामीण एवं बच्चे मंदिर परिसर में मौजूद थे। झुलसे बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी हालत ठीक है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि मंदिर पर गाज गिरने से चौखट का कुछ हिस्सा और छत चटक गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर जिले में रविवार को बिजली गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। वहीं, मड़ावरा क्षेत्र में बिजली गिरने से शिव मंदिर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि एक बालक घायल हो गया। थाना जाखलौन के गांव नैकुवां निवासी गेंदारानी पाल (68) पत्नी हल्कू पाल की खेत पर काम करने के दौरान गाज गिरने से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस एवं तहसीलदार मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना जाखलौन के गांव नैकुवां निवासी गेंदारानी पाल रविवार दोपहर में खेत पर गई थी। जहां अचानक बारिश होने लगी। जिसके चलते वह बारिश से बचने के लिए बरगद के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान आसमान से तेज आवाज के साथ बिजली गिर गई। जिससे गेंदारानी की मौके पर ही मौत हो गई। जब बारिश रुक गई और गेंदारानी जब शाम को भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश में खेत पर गए। जहां उसका शव बरगद के पेड़ के नीचे पड़ा था। जिस पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना मिलने पर थाना जाखलौन पुलिस एवं तहसीलदार मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो बेटे और चार बेटियां हैं। वहीं मड़ावरा क्षेत्र अंतर्गत गांव रखवारा में स्थित शिव मंदिर की छत पर रविवार देर शाम को बारिश के दौरान अचानक गाज गिर गई। जिससे मंदिर की चौखट और छत क्षतिग्रस्त हो गई।

 

वहीं मंदिर के पास खेल रहा बालक पत्थर गिरने से घायल हो गया। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। क्षेत्र के गांव रखवारा में रविवार शाम करीब साढ़े छह से सात बजे के मध्य आसमान में अचानक काले बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी होने से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण दिनेश पटेल ने बताया कि रविवार शाम के समय काफी लोग मंदिर के चबूतरे ओर बैठे थे और कई बच्चे परिसर में खेल रहे थे। अचानक तेज गर्जना के साथ गाज मंदिर के कलश से होकर नीचे की तरफ आई और पत्थर के छज्जे के एक हिस्से को छूते हुए मंदिर के मुख्य द्वार पर आ गिरी। बिजली गिरने से मंदिर का कलश एवं छज्जा क्षतिग्रस्त हो गया और पत्थर के टुकड़े गिरने से विश्वनाथ पटेल का बेटा रामदेव घायल हो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें