आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर भरा गंदा पानी।
- फोटो : संवाद
गदयाना। कस्बा में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर बारिश के दौरान कीचड युक्त पानी भर रहा है इससे यहां का स्टाफ परेशान है।
ग्राम गदयाना में आयुष्मान आरोग्य मंदिर मामूली बारिश में कीचड युक्त पानी गंदगी के साथ हर कमरे में पहुंच जाता है। यहां नियुक्त एएनएम सीमा मोर्या ने बताया कि केंद्र पर टीकाकरण और दबाई वितरण के साथ-साथ प्रसव की भी व्यवस्था है, मगर जहां छोटे छोटे बच्चों का टीकाकरण होता है वो इस संक्रमित पानी और गंदगी मे कैसे सुरक्षित रह सकते है। आए दिन यहां प्रसव के लिए महिलाएं आती हैं मगर यह भय हमेशा बना रहता कि इस गंदगी के कारण कोई गंभीर बीमारी ना हो जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारियों को बताया कि सड़क की ढाल अस्पताल की और होने से और गंदा पानी की उचित निकासी न होने से अस्पताल के अंदर गंदा पानी भर जाता है। जिसके लिए नाली प्रबंधन के साथ अस्पताल के दरवाजे से ढाल सड़क की ओर बना दिया जाए। लेकिन आज तक किसी ने इस पर ध्यान नही दिया। उन्होंने बताया कि तेज बारिश में घुटनों तक पानी भर जाता है, अस्पताल की दबाईयां पानी में तैरती नजर आती है।
पानी भरे होने का वीडियो...