फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: कुएं में गिरने से दो मासूमों की मौत, खेत पर खेलने के दौरान गए थे पानी पीने

Fri, 23 Jan 2026 09:40 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

दोनों बच्चे खेलने के लिए खेत पर गए थे। प्यास लगने पर पास में बने कुएं पर पानी पीने के लिए चले गए और हादसा हो गया। बच्चों की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गिरार इलाके में शुक्रवार को दो मासूम बच्चों के कुआं में डूबने से मौत हो गई है। दोनों बच्चों की उम्र आठ वर्ष बताई जा रही है। 
विज्ञापन


ग्राम धोरीसागर के मजरा सकरा निवासी कार्तिक पुत्र प्रीतम सहारिया और रामजी पुत्र कुंदन सहारिया सुबह करीब 11 बजे अपने खेत पर जाने की बात कहकर निकले थे। जब काफी समय घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने खोजबीन की। शाम को खेत पर बने कुएं में बच्चों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है प्यास लगने पर दोनों कुआं के पास गए थे इसी दौरान कुआं में गिरकर हादसे का शिकार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के मदद से बच्चों के शव बाहर निकलवाये। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें