फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: अतिक्रमण हटाने गए पालिका कर्मियों की पिटाई, छह नामजद समेत 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 17 Jul 2022 11:01 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई को नगर निगम के कर्मी अतिक्रमण हटाने गए थे जब मोहल्ले के कुछ लोगों ने कर्मियों से मारपीट कर अतिक्रमण भी नहीं हटाने दिया। इस संबंध में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के निगम कर्मियों से मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा में लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने अतिक्रमण हटाने के पहुंचे नगर पालिका कर्मचारियों की पिटाई की। अतिक्रमण नहीं हटने दिया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर छह नामजद एवं 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 16 जुलाई को दोपहर तीन बजे वार्ड नंबर 12 मोहल्ला लेड़ियापुरा निवासी अनिल शर्मा पुत्र गंगाराम शर्मा के शिकायती पत्र के क्रम में नगर पालिका परिषद के कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए मुहल्ले में गए थे।

आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के दौरान गंगाराम शर्मा, अनिल शर्मा, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, मनीष शर्मा, ऊषा शर्मा एवं आठ-दस अज्ञात व्यक्तियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। पालिका कर्मचारियों से अभद्रता करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर लाठी डंडे से मारपीट की गई।
विज्ञापन


उन्होंने तहरीर में बताया कि किसी तरह कर्मचारी बच सके। इस दौरान अतिक्रमण भी नहीं हटाने दिया गया। घटना के वह खुद साक्षी हैं। कोतवाली पुलिस ने अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें