फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: गांव में आवारा कुत्ता का खौफ, बच्चों सहित तीन को किया जख्मी

Mon, 18 Aug 2025 09:39 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर

सार

आवारा कुत्ता गांव में ख़ौफ़ का कारण बना हुआ है। जो आये दिन लोगों पर हमला कर रहा है।
विज्ञापन
कुत्ते के काटने से घायल ग्रामीण और बच्चा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मड़ावरा में एक आवारा कुत्ता से गांव के लोग परेशान है। यह कुत्ता गांव में किसी के ऊपर कभी भी अचानक से हमला कर देता है। ग्रामीणों में इसको लेकर खौफ बैठ गया है। मामला थाना मड़ावरा अन्तर्गत ग्राम हंसरी का है। बीते सोमवार को इस खूंखार कुत्ते ने एक ग्रामीण समेत दो बालकों पर हमला बोल दिया। जिसके काटने से तीनों लोग घायल हो गये। ग्राम सीरोन निवासी 32 वर्षीय सुरेश पुत्र दलपे पाल एक तेरहवीं के निमंत्रण में हंसरी से आया था। इस दौरान आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर कई जगह काट लिया। बुरी तरह घायल सुरेश ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। कुछ देर बाद उसी कुत्ते ने दो मासूम बच्चे प्रशांत और कार्तिक पर हमला कर दिया। घायल ग्रामीण एवं बालकों को परिजनों ने उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया गया पहले कई अन्य लोगों पर भी वह हमला कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें