ललितपुर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आठ माह से रह रहा ललितपुर निवासी व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिला सिर्वलांस इकाई को सूचना मिलते ही जिला स्तरीय टीम ने मरीज से संपर्क कर जनपद में रह रहे उसके परिजनों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि मरीज बीमारी के दौरान जनपद में नहीं आया। न ही मरीज के संपर्क में आए व्यक्तियों द्वारा भ्रमण किया गया है। 7 जून को बुखार आने के बाद तबीयत खराब होने पर जया आरोग्य चिकित्सालय ग्वालियर में भर्ती हुआ था। 12 जून को संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। संवाद