ललितपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ललितपुर रेलवे स्टेशन का विकास किया जाएगा और यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इस योजना के तहत झांसी मंडल के पंद्रह स्टेशनों का चयन किया गया है।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल मंत्रालय ने एक हजार से अधिक छोटे स्टेशनों के आधुनिकीकराण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना विकसित की है। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों का मास्टर प्लान तैयार करके सुविधाओं को बढ़ाना है।
इस योजना में ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी सुविधाओं को और बेहतर किया जाना, खंभों, दीवारों का सौंदर्यीकरण, वेटिंग हॉल, रिटेल एंड कैफेटेरिया बनाना, सर्कुलेटिंग एरिया का विकास और चित्र बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रेलवे कार्यालयों, फूड प्लाजा, प्लेटफार्म, रिटायरिंग रूम एवं कार्यालयों में फर्नीचर की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि ललितपुर रेलवे स्टेशन पर नया स्टेशन के साथ प्लेटफार्म एक का विकास का काम पहले से ही किया जा रहा है और सर्कुलेटिंग एरिया का भी विकास कार्य प्रगति पर है। जबकि नए फुटओवरब्रिज को यात्रियों को उतरने व चढ़ने के लिए आरामदायक बनाया जा रहा है।