शुक्रवार शाम करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट ली। बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी बीच थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा के मजरा नगलयाना में खेत पर काम कर रहे किसान राघवेंद्र उर्फ मंटू (27) के ऊपर गाज गिर गई। वह झुलस गया।
उसे तत्काल सीएचसी तालबेहट लाया गया, यहां से परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपजिलाधिकारी निशांत तिवारी ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।