ललितपुर के थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम नीमखेड़ा निवासी गजेंद्र सिंह (26) पुत्र कमल अहिरवार सोमवार को गल्ला मंडी में सोयाबीन व मटर की फसल बेचकर गांव लौटा, लेकिन रात भर वह घर नहीं लौटा, जिस पर परिजनों ने सुबह खेत पर जाकर देखा उसका शव महुआ के पेड़ पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ युवकों पर उसके भाई को उसी के फार्म हाउस पर पार्टी के लिए ले जाने और फसल एवं मुर्गा बेचने के चार लाख रुपये लूट कर हत्या के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।