फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: बदनामी के डर से युवती ने खाया जहर, झूठे आरोप लगा रहा था पड़ोसी, पुलिस ने भी किया नजरअंदाज

Thu, 03 Nov 2022 03:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ललीतपुर

सार

पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान युवती ने बुधवार को जहर खा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर में थाना मडावरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के चरित्र की बदनामी की तो युवती ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

 

युवती का आरोप है कि पड़ोसी युवक उस पर झूठे लांछन लगाकर बदनामी कर रहा है। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने से परेशान युवती ने बुधवार को जहर खा लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। इसी बीच बुधवार रात एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने थाना इंचार्ज प्रेमचंद्र वर्मा को हटाकर धर्मेंद्र चौहान को थाने का चार्ज दे दिया है। नवागत एसओ के चार्ज लेने के बाद आगे की कार्रवाई होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें