उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में खाद की किल्लत दूर नहीं हो रही है। अफसरों के आश्वासन के बाद भी गुरुवार को शहर में खाद का वितरण नहीं हुआ। इससे गुस्साए किसानों ने मंडी रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते मुख्यमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। किसानों के क्रोध को देखते हुए भारी पुलिस बल बुला लिया गया।