एक कार ने ओवरटेक करते समय दूसरी कार को टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खदान में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार यूनिसेफ की डीएमसी सहित चालक घायल हो गया जिन्हें जिला अस्पताल पहुचाया गया। इधर सूचना मिलने पर प्रभारी सीएमओ जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
बुधवार की शाम यूनिसेफ जिला मोबलाइजेशन समन्वयक अर्पिता (50) कस्बा महरौनी से वापिस कार द्वारा ललितपुर लौट रही थीं। कार को इंद्रवीर (24) पुत्र जगभान निवासी नेहरू नगर चला रहा था। अभी कार खितवांस के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करते समय कर को टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खदान में जा गिरी।
इस दुर्घटना में अर्पिता और कार चालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।