फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur : ओवरटेक करते समय कार को मारी टक्कर, यूनिसेफ की डीएमसी सहित चालक घायल

Thu, 19 Jan 2023 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

एक कार ने ओवरटेक करते समय दूसरी कार को टक्कर मार दी जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खदान में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार यूनिसेफ की डीएमसी सहित चालक घायल हो गया जिन्हें जिला अस्पताल पहुचाया गया। इधर सूचना मिलने पर प्रभारी सीएमओ जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन


बुधवार की शाम यूनिसेफ जिला मोबलाइजेशन समन्वयक अर्पिता (50) कस्बा महरौनी से वापिस कार द्वारा ललितपुर लौट रही थीं। कार को इंद्रवीर (24) पुत्र जगभान निवासी नेहरू नगर चला रहा था। अभी कार खितवांस के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रही कार ने ओवरटेक करते समय कर को टक्कर मार दी। जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खदान में जा गिरी।
विज्ञापन


इस दुर्घटना में  अर्पिता और कार चालक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार बताया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें