हादसे के दौरान सड़क पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद
ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की गिरकर चोट लगने से मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हो गये है। जिनका अस्पताल में उपचार जारी है।
थाना बार के ग्राम गाड़िया निवासी मेहरबान (40) बुधवार की दोपहर ललितपुर से अपनी बुआ माया (50) पत्नी आधार निवासी ग्राम टूडासर और भांजी राजनंदनी (14) निवासी ग्राम उदया की इलाज कराने ललितपुर बाइक से आया था। वहां से वह लोग वापस जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गल्ला मंडी के आगे सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनको मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने माया को मृत घोषित कर दिया। जबकि मेहरबान व राजनंदनी को भर्ती कर इलाज जारी है। वही, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।